Headlines

शिक्षा विभाग ने TRE 4 के लिए 7 दिन में रिक्त पद मांगे

शिक्षा विभाग ने TRE 4 के लिए 7 दिन में रिक्त पद मांगे

2400 शिक्षकों का हुआ अंतरजिला स्थानांतरण

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

हार में नई सरकार के गठन की तैयारी से पहले ही राज्य में बहाली की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद शपथ लेंगे लेकिन उससे पहले ही शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से 7 दिनों के भीतर शिक्षकों की रिक्तियां मांगी हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर ने अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4) के लिए शिक्षकों के रिक्त पद आरक्षण रोस्टर के साथ भेजने के लिए कहा है। विभागीय मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिया।

आपको बता दें पहले भेजी गई रिक्तियों को विभाग ने वापस कर दिया था, क्योंकि उन्हें पुराने रोस्टर के आधार पर तैयार किया गया था। अब सभी जिलों को 7 दिनों के भीतर नया रोस्टर जमा करना अनिवार्य है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि समय सीमा का पालन न करने वाले जिलों पर कार्रवाई की जाएगी।

नीतीश सरकार ने वादा किया है कि आने वाले 5 सालों में युवाओं को 1 करोड़ नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इससे पहले बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने अपना समर्थन पत्र भी सौंपा है।

20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। नीतीश के साथ कई विधायक मंत्री पद की भी शपथ लेंगे।

2400 शिक्षकों का हुआ अंतरजिला स्थानांतरण

शिक्षा विभाग ने 2400 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया। ये वैसे शिक्षक हैं, जिन्हें पहले मांगे गए तीन जिला का विकल्प में कोई भी जिला नहीं मिल सका था। इन शिक्षकों से दोबारा अन्य तीन जिलों का विकल्प मांगा गया था। स्थानांतरण ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव का आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इन शिक्षकों से ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम 23 से 28 सितंबर तक आवेदन मांगा गया था।

इसके पहले राज्य के 41 हजार 689 शिक्षकों ने ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 5 से 13 सितंबर तक तीन-तीन जिलों के विकल्प के साथ आवेदन किया था। इसमें 24 हजार 600 शिक्षकों को उनके विकल्प वाले जिलों में स्थानांतरण किया गया था।

शेष 17 हजार शिक्षकों द्वारा दिए गए विकल्प के जिलों में रिक्ति की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्थानांतरण नहीं हो सका था। इसमें से ही जिन शिक्षकों ने फिर से तीन-तीन जिला का विकल्प 23 से 28 सितंबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन किया था, उनका ही स्थानांतरण किया गया है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!