छपरा-सोनपुर रेल खंड पर एक युवक का मिला शव, गांव में फैली सनसनी
डोरीगंज के मानुपुर गांव के समीप शव हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, छपरा (बिहार):

छपरा–सोनपुर रेलखंड पर एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानुपुर जहांगीर गांव के समीप पोल संख्या 311/27 के नज़दीक एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को देखने के लिए आई भीड़ द्वारा मृतक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हराजी गांव निवासी सुदर्शन राय के पुत्र बबलू कुमार (29) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर शाम को जब मवेशी चराने के बाद घर वापसी के दौरान गए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ शव देख स्थानीय डोरीगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। हालांकि सूचना मिलते ही उक्त थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों के बताया कि बबलू सोमवार को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार सत्येंद्र यादव के घर डोरीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव गया हुआ था। इसके बाद मंगलवार की देर शाम को अचानक रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की खबर मिली, जिस कारण परिवार पूरी तरह सदमे में है। परिजनों ने बताया कि बबलू के व्यवहार में किसी तरह की परेशानी नहीं दिखी थी, इसलिए उसकी मौत रहस्यपूर्ण लग रही है।
वहीं डोरीगंज थाने के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि शव मानुपुर गांव से करीब 100 मीटर पूर्व रेलवे लाइन के किनारे मिला है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सच्चाई सामने आएगी। लेकिन पुलिस घटना स्थल के आसपास के निवासियों से पूछताछ कर जानकारी जुटने में लगी हुई है।
यह भी पढ़े
जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश ने जिला कोषागार कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
सीवान डीएम ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सीवान का किया औचक निरीक्षण
अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए सख़्त नियम क्यों ज़रूरी हैं?
रघुनाथपुर : टारी में बंद घर से 30 लाख के संपत्ति की हुई चोरी,शादी समारोह में दिल्ली गया था परिवार
पूर्व जिला पार्षद स्व. आशुतोष कुमार सिंह की 61वीं जयंती मनायी गयी
