एसएसपी सारण ने देर रात्रि रिविलगंज थाना का किया औचक निरीक्षण
दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश, 01 पुलिसकर्मी को किया गया पुरस्कृत
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ० कुमार आशीष द्वारा देर रात्रि रिविलगंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, शस्त्रागार, मालखाना, लॉकअप व्यवस्था तथा पुलिस बल की उपस्थिति एवं तत्परता की गहन समीक्षा की। थानों में आने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, फरियादों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण, रात्रि में गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने विशेष रूप से जेल से छुटे टॉप-10 अपराधियों में शामिल अपराधकर्मी पर सख़्त निगरानी रखने तथा उसकी गतिविधियों पर निरंतर अपडेट प्राप्त करने के संबंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
रात्रि संतरी ड्यूटी में उत्कृष्ट तत्परता और चुस्ती-फुर्ती प्रदर्शित करने वाले गृहरक्षक सिपाही 3549 काशीनाथ सिंह को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 500 की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।
सारण पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
यह भी पढ़े
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने मुखिया को गोली मार कर दी हत्या
16 दिसंबर से सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, खरमास की होगी शुरुआत। शुभ कार्यों पर विराम।
मुफ्फसिल में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
