Headlines

आपने विधायक के रूप में मुझे सेवक चुना है – मंगल पांडेय

आपने विधायक के रूप में मुझे सेवक चुना है – मंगल पांडेय

जनता को धन्‍यवाद देने गांवों का भ्रमण कर रहे है सदर विधायक

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के  स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री एवं सीवान  के विधायक मंगल पांडेय ने सिवान विधानसभा क्षेत्र  के ओरमा, महुआरी, पुरैना बासोपाली सहित दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि आपके बहुमूल्य मत के वजह से आज बिहार में एनडीय की सरकार दोबारा बनी है।

मैं आपके बीच में आप सभी को धन्यवाद देने के लिए आया हूं और यह आशा और विश्वास दिलाता हूं आपने विधायक के रूप में मुझे सेवक चुना है।मुझे आपके आशीर्वाद से बिहार सरकार में काम करने का मौका मिला है। आपके किसी भी समस्या के लिए मैं आपका सेवक बनाकर खड़ा हूं। आप सभी ने सिवान जिला के आठ विधानसभा में से सात में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर बिहार में देश के शशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को चुना है।

 

अपने जीतन राम माझी जी उपेंद्र कुशवाहा जी चिराग पासवान जी के हाथों को मजबूत किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की बिहार में अपराध नाम की कोई चीज नहीं रहेगी। या तो बिहार से अपराधी भाग जाएंगे नहीं तो जेल जाएंगे।

बिहार सरकार विशेष तौर पर उद्योग लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है आने वाले दिनों में बिहार में लगभग सभी जिलों में उद्योग लगाने की तैयारी जोरों पर है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी नंद प्रसाद चौहान संजय पांडे मुकेश कुमार बंटी शैलेंद्र सिंह हीरालाल राम राजेंद्र सिंह कुशवाहा मदन सिंह कुशवाहा सैरभ सिंह कुशवाहा इंद्रावती देवी कृष्णा सिंह कुशवाहा उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

अमनौर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई बोलेरो पिकअप 72 घंटे में बरामद

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर  दी गयी श्रद्धांजलि

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सांसद ने किया निरीक्षण, नये भवन निर्माण की मांग

रघुनाथपुर : मुखिया मर्डर में पिता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!