सिधवलिया की खबरें : शराब के नशे मे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने की टीम ने बरहिमा गांव मे छापेमारी कर शराब के नशे मे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया l प्रभारी सह थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि बरहिमा गांव के उमाशंकर साह,कमल महतो और धर्मपाल महतो को शराब के नशे मे गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया गया l
17.28 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने जलालपुर सड़क पर 17.28 लीटर अंग्रेजी शराब लदी एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया एवं बाइक जप्त कर थाने लाई l प्रभारी सह थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि महम्मदपुर थाने के कबीरपुर गांव के संजय कुमार राय 17.28 लीटर अंग्रेजी शराब अपनी बाइक पर ले जा रहा था कि पुलिस ने जलालपुर सड़क पर रोककर जांच की l जिसमे अंग्रेजी शराब बरामद कर बाइक को जप्त कर थाने लाई l वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार राय के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l
तीन लोगों ने घेर कर लोहे के रड से मारा पीट कर किया छिनतई
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गत 25 नवंबर को सिधवलिया थाने क्षेत्र के खजूरिया बृति टोला गांव के सुरज कुमार को उसी गांव के तीन लोगों ने घेर कर लोहे के रड से मारा पीटा एवं सोने का चैन और 15 हजार रूपए नगद छीन लिए l थाने की पुलिस ने सुरज कुमार के फर्दबयान पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l बता दें कि सुरज कुमार अपने फर्दबयान मे कहा है कि मै अपने घर से अपनी बाइक से बरौली जा रहा था कि खजूरिया यादव टोला के अभिषेक यादव,नीतीश कुमार और रंजन कुमार ने रास्ते मे घेर कर रड से मारपीट कर घायल कर दिये एवं मेरा सोने का चैन और 15 हजार रूपए छीन लिए ल जिसकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
जमीनी विवाद में हमला कर लाखों की संपति छीना
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को बड़ी वारदात सामने आई। दंगसी के आनंद कुमार उर्फ सुमित तिवारी पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक हमला कर बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने उनके गले से 1,38,000 रुपये की सोने की चेन और जेब में रखे 40,000 रुपये भी छीन लिए।
हंगामा सुनकर उनकी पत्नी, मां और बच्चे मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अंकिता देवी और आनंद कुमार ने इस घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
रघुनाथपुर : मुखिया हत्याकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
अमनौर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी हुई बोलेरो पिकअप 72 घंटे में बरामद
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सांसद ने किया निरीक्षण, नये भवन निर्माण की मांग
रघुनाथपुर : मुखिया मर्डर में पिता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज
