हाई स्कूल नवादा में इको क्लब की ओर से जल संरक्षण विषयक प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुति ने जीता दिल
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

सारण जिला के एकमा प्रखंड क्षेत्र के नवादा, चैनवा स्थित हाईस्कूल में सोमवार को इको क्लब की ओर से जल संरक्षण विषय पर जागरूकता के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पानी के महत्व, उसके संरक्षण व समुचित उपयोग को लेकर संवेदनशीलता विकसित करना था।
प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से जल बचाने के नवीन व सार्थक उपाय प्रस्तुत किए। वर्षा जल संचयन, जल व्यर्थता को रोकने व जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन जैसे विषय छात्रों द्वारा सुंदर ढंग से चित्रित व व्यक्त किए गए।
विद्यालय के इको क्लब के प्रभारी सत्याकेश कुमार व राम बालक सहनी ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया, वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी गौरव सिंहा ने निभाई।
प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरदन बाबू सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है और बच्चों की जागरूकता समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएगी। विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में सोनम मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, रणधीर प्रताप सिंह, पुष्पा कुमारी, अभिनाश कुमार मिश्रा, मयंक कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।
बहरहाल, यह आयोजन विद्यालय की पर्यावरणीय पहलों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।
यह भी पढ़े
एकमा बाजार में अवैध अतिक्रमण हटाने का 16 दिसंबर से नगर पंचायत प्रशासन चलाएगा विशेष अभियान
अमनौर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ढीला पड़ा
सोनपुर मेला में थिएटर कलाकारों की एचआईवी–टीबी जांच, स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल
सीवान के नए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय
बिहार में तेरह IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं
रघुनाथपुर : मुखिया रांधा साह के हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए मुखिया प्रतिनिधि मंडल मंत्री से मिला
जामोबाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड में 8 राज्यों के 21 लोगों की मौत
सिसवन की खबरें : कचनार गांव के वार्ड नंबर आठ में मुख्य सड़क पर बह रहा नाले का पानी
