पूर्व अग्निवीरों को BSF कांस्टेबल भर्ती में 50% कोटा- गृह मंत्रालय
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पूर्व अग्निवीरों को नए साल पर बड़ी खुशखबरी दी है। बीएसएफ ने पूर्व अग्निवीरों के लिए पोस्ट रिजर्वेशन को बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स एक्ट, 1968 (1968 का 47) की धारा 141 की उप-धारा (2) के क्लॉज (b) और (c) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती नियम, 2015 में और संशोधन करने के लिए नियम बनाती है। इन नियमों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती (संशोधन) नियम, 2025 कहा जाएगा। ये नियम 18 दिसंबर से लागू हो गए हैं।
क्या है नियम?
नियमों के अनुसार, BSF में पचास प्रतिशत वैकेंसी हर भर्ती वर्ष में पूर्व अग्निवीरों के लिए, दस प्रतिशत पूर्व सैनिकों के लिए और तीन प्रतिशत तक सालाना वैकेंसी में से कॉम्बैटाइज्ड कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) को सीधी भर्ती द्वारा शामिल करने के लिए आरक्षित होंगी।
पहले फेज में, नोडल फोर्स द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए रिजर्व पचास प्रतिशत वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी। दूसरे फेज में, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए बाकी सैंतालीस प्रतिशत (जिसमें दस प्रतिशत पूर्व सैनिक शामिल हैं) वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी, साथ ही पहले स्टेज में एक खास कैटेगरी में पूर्व अग्निवीरों की खाली रह गई वैकेंसी को भी भरा जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी की गणना हर साल डायरेक्टर जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स द्वारा काम की जरूरत के आधार पर की जाएगी।
मिलेगी ये छूट
इसमें डायरेक्ट भर्ती और आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूरी तरह छूट दी जाएगी। क्योंकि, अग्निवीर पहले ही सेना में कठोर प्रशिक्षण से गुजर चुके होते हैं। इसलिए उन्हें फिजिकल टेस्ट से मुक्त रखने का फैसला लिया गया है।
पूर्व अग्निवीरों को अधिकतम 5 साल की छूट
आयु सीमा की बात करें तो कांस्टेबल (GD) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना संबंधित SSC या नोडल फोर्स की अधिसूचना के अनुसार की जाएगी. पूर्व अग्निवीरों को आयु में भी विशेष छूट दी गई है.
पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को अधिकतम 5 वर्ष और अन्य पूर्व अग्निवीरों को 3 वर्ष तक की आयु छूट मिलेगी. यह फैसला पूर्व अग्निवीरों को सुरक्षा बलों में भविष्य बनाने का बड़ा अवसर देगा और उनके लिए सरकारी सेवा का रास्ता आसान करेगा.
अग्निवीर क्या है?
अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले जवान होते हैं. इस योजना की शुरुआत 2022 में की गई थी, ताकि सेना को युवा, फिट और आधुनिक बनाया जा सके. अग्निवीरों की भर्ती 4 साल के लिए की जाती है.
अग्निपथ योजना क्या है?
अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना में अल्पकालीन सेवा (4 साल) के लिए भर्ती किया जाता है. इन 4 साल में चुने गए जवानों को ही अग्निवीर कहा जाता है
सेवा अवधि
कुल सेवा: 4 वर्ष
4 साल पूरे होने के बाद:
लगभग 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा (रेगुलर) में रखा जाता है
बाकी 75% अग्निवीर सम्मानपूर्वक सेवा से मुक्त होते हैं
सैलरी और सुविधाएं
अग्निवीरों को हर महीने वेतन मिलता है:
वर्ष मासिक वेतन
पहला वर्ष ₹30,000
दूसरा वर्ष ₹33,000
तीसरा वर्ष ₹36,500
चौथा वर्ष ₹40,000
क्या होनी चाहिए योग्यता
- उम्र: लगभग 17.5 से 21 साल (कुछ वर्षों में छूट भी)
- योग्यता: 10वीं / 12वीं (पोस्ट के अनुसार)
- फिजिकल और मेडिकल टेस्ट जरूरी
4 साल बाद क्या फायदा?
सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को:
- CAPF, BSF, CRPF, CISF में आरक्षण
- राज्य पुलिस में प्राथमिकता
- प्राइवेट कंपनियों में नौकरी में मदद
- स्किल सर्टिफिकेट
- जैसे अभी BSF में 50% आरक्षण दिया गया है.
- यह भी पढ़े………………..
- नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने दी बधाई
- भगवान बाजार थानान्तर्गत धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना का सफल उभेदन, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
- रघुनाथपुर : निजी स्कूल के नौवें और कोचिंग के 17वें सालगिरह पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बंटे पुरस्कार
