कैंसर पिड़ित महिला को मिला मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से तिसरी बार 80,000 रूपए का सहायता राशि मिला
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के परसा प्रखंड स्थित सगुनी पंचायत के सगुनी नटटोला निवासी रामेश्वर नट कि पत्नी रूखिया देवी को तिसरी बार मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से 80,000 रूपए का सहायता राशि स्वीकृत पत्र मिला। बता दें कि पिड़िता ने बिमारी के पता लगने के बाद स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता तुफान सिंह से गुहार लगाया था।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित सुनवाई करते हुए तुफान सिंह ने सांसद श्री राजीव प्रताप रूड़ी जी के कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर पिड़िता के इलाज में लग रहे खर्च को मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से मदद के लिए आवेदन सौंपा।
इसके पहले 1,60,000 रूपए का सहायता राशि स्वीकृत हो चुका है,, आगे के इलाज के लिए आज फिर 80,000 रूपये का स्वीकृति प्रदान किया गया। इस मौके पर तुफान सिंह ने आगे भी मदद के लिए खड़े रहने का वादा किया । उपस्थित कुणाल सिंह,आयुष राणा,सोनू सावन,ललन राम रामरीत महतो,लालमोहन महतो, भागीरथ नट, शैलेश नट के साथ सभी ग्रामीणो ने स्थानीय सांसद एवं समाजिक कार्यकर्ता के प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया।
यह भी पढ़े
मशरक की खबरें : कलयुगी पुत्र ने बूढ़ी मां को मारपीट कर किया घायल
SBS कप 25/26 : सीवान ने कोलकाता को 157 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कैमूर के जंगलों में बनेगा बिहार का दूसरा टाईगर रिजर्व
सलेमपुर गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
पटना कलम पेंटिंग्स शैली जीवंत होकर रहेगी
