गुरुकुल क्लासेज में मौखिक परीक्षा सह पुरस्कार वितरण, टॉप टेन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

गुरुकुल क्लासेज में बुधवार को मौखिक परीक्षा सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले सफल विद्यार्थियों को कप, मेडल, बैग, मोमेंटो, स्टोरेज बॉक्स, कलम सहित अन्य शैक्षणिक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने भी कोचिंग के इस प्रयास की सराहना की।
कोचिंग के निदेशक अश्विनी सर ने बताया कि गुरुकुल क्लासेज में हर वर्ष दिसंबर माह में नियमित रूप से परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जबकि वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मौखिक परीक्षा सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उक्त मौक़े पर नवीन पूरी, शांति भूषण कुशवाहा, सुबोध सिंह, सतीश तिवारी, राजन सिंह, चमन तिवारी, शेखर हर्षवर्धन, समेत कोचिंग के राहुल सर, समेत सैंकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रहे.
यह भी पढ़े
मशरक की खबरें : कलयुगी पुत्र ने बूढ़ी मां को मारपीट कर किया घायल
SBS कप 25/26 : सीवान ने कोलकाता को 157 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कैमूर के जंगलों में बनेगा बिहार का दूसरा टाईगर रिजर्व
सलेमपुर गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
पटना कलम पेंटिंग्स शैली जीवंत होकर रहेगी
