Headlines

 स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं मतदाताओं के बीच जाकर आभार प्रकट किया

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने कार्यकर्ताओं मतदाताओं के बीच जाकर आभार प्रकट किया

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री सिवान विधानसभा के विधायक  मंगल पांडेय ने विधानसभा के अमलोरी, सरसर,हसनपुरवा, खालिसपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि मैं आप सबके बीच में आप सभी का आभार प्रकट करने आया हूं।

आपने मुझे अपना कीमती मत देकर विधानसभा पहुंचने का काम किया।आपके मत के बदौलत सिवान का बेटा मंत्री परिषद में मंत्री के रूप में काम कर रहा है यह आपके प्यार और स्नेह के बदौलत है मैंने पहले से सिवान सहित पूरे बिहार की सेवा करते आया हूं।

आपको बताते हुए गर्व हो रहा है कि आयुष्मान भारत स्वस्थ खाता( आभा) आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। इस सुविधा का अब तक 5 करोड़ से अधिक मरीज ने लाभ उठाया है। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदर्शिता, सुलभता और गति आई है। (आभा )आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से पांच करोड़ से अधिक टोकन बनाए गए हैं।

बिहार सरकार की यह पहला डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। अब मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए पर्चा बनवाने या लंबी कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है अब क्यूआर कोड के स्कैन करने से मरीज को एक टोकन नंबर प्राप्त होगा।इस टोकन नंबर के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो जाएगी।

देश के माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बिकाश के पथ पर रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद प्रसाद चौहान चंद्र केतु सिंह अभिमन्यु सिंह मुकेश कुमार बंटी संजय पांडेय देवेंद्र गुप्ता प्रेम माझे धर्मनाथ तिवारी शैलेंद्र सिंह अरविंद सिंह इंदु देवी सुशीला देवी शैलेश सिंह कृष्ण सिंह संतु सिंह पारस सिंह भरत सिंह पुनीत भारद्वाज जितेंद्र सिंह मदन सिंह पुष्पेंद्र सिंह हीरालाल राम जगनारायण सिंह अवधेश सिंह नंदलाल शाह अभिजीत सिंह रमाशंकर सिंह हरेंद्र सिंह चंदन सिंह नीरज पटेल मोनू सिंह इत्यादि लोगों ने भाग लिया

यह भी पढ़े

शिवचर्चा में जागेगा स्वास्थ्य बोध, फाइलेरिया उन्मूलन को मिलेगा जनबल

 सात बहनों के बीच घर का इकलौता चिराग गायब, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पूर्व प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद सिंह का निधन, शिक्षाविदों में शोक

सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया

छपरा में 24 घंटे में   21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

सुपौल: मवेशी व्यापारी से लूट के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

बगौरा–शेरही मार्ग पर सड़क हादसा, युवक की मौत से गांव में शोक।

बार–बार लौटने वाला रिंगवॉर्म : होम्योपैथी देती है स्थायी समाधान

Leave a Reply

error: Content is protected !!