हम पच्चीस मेयर बनाने जा रहे हैं-मुख्यमंत्री फडणवीस
118 सीटों के साथ बीजेपी-शिंदे के गठबंधन ने BMC पर फहराया झंडा
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ ये चुनाव लड़ा। इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला है। इन नतीजों से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है। भाजपा और महायुति 25 मेयर बनाने जा रही है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी और पार्टी गठबंधन की जीत पर कहा- सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से BJP ने राज्य में एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। यह जीत BJP के विकास और प्रगति सुनिश्चित करने वाले विजन में लोगों के भरोसे को दिखाती है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है। अलग-अलग नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और विकास का विजन लोगों को पसंद आया है। पूरे महाराष्ट्र के लोगों का मैं आभारी हूं। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की शानदार संस्कृति का जश्न मनाने के लिए है।
मुझे हर उस NDA कार्यकर्ता पर गर्व है जिसने पूरे महाराष्ट्र में लोगों के बीच अथक मेहनत की। उन्होंने हमारे गठबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात की, आने वाले समय के लिए हमारे विजन को सामने रखा और विपक्ष के झूठ का भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।
एकनाथ शिंदे बोले- जनता ने डेवलपमेंट का ब्रांड चुना, निगेटिविटी नकारी
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। BMC में बीजेपी-शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मुंबईवासियों को इसके लिए बहुत धन्यवाद है। जनता का बीजेपी, शिवसेना पर भरोसे किया है। हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं। लोग विकास चाहते हैं। जनता इमोशन की राजनीति में नहीं फंसती है। जनता ने नकारात्मकता की राजनीति को नकारा है।
118 सीटों के साथ बीजेपी-शिंदे के गठबंधन ने BMC पर फहराया झंडा
बीएमसी चुनाव परिणाम: सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी पर महायुति का कब्जा हो गया है। बीजेपी और शिंदे के गठबंधन ने 118 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान कर दिया है कि कम से कम बीजेपी के 25 मेयर मिलने जा रहे हैं।
बीएमी में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। इसके बाद शाम 5 बजे तक अंतिम नतीजे जारी हो सकते हैं। खास बात है कि बीएमसी में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
चुनाव में बदले पारिवारिक समीकरण
राज्य में 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए मतदान हुआ था। 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है। चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है।
बीएमसी चुनाव में किसने कितनी सीटों पर बनाई है बढ़त या फिर जीत हासिल की-
बीजेपी -88
शिवसेना यूबीटी- 65
शिवसेना- 28
कांग्रेस- 24
एमएनएस- 6
एमआईएम- 8
एनसीपी- 3
एसपी- 2
एनसीपी (SP)- 01
अविभाजित शिवसेना के लगभग तीन दशक के वर्चस्व को तोड़ते हुए, भाजपा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में शुक्रवार को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और पुणे में भी विजयी रही। भाजपा नीत गठबंधन को बीएमसी की 227 सीटों में से लगभग 125 सीटें मिलने की संभावना है। देश के सबसे धनी नगर निकाय बीएमसी का 2025-26 का बजट 74,427 करोड़ रुपये है।
मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए हुए मतदान के एक दिन बाद मतगणना शुक्रवार को हुई। इन चुनावों में 54.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के शानदार प्रदर्शन के साथ, भाजपा अब बीएमसी में शासन की बागडोर संभालने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में है।

