जी.एस.एम. सेंट्रल स्कूल में स्थापना दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय सीवान

सारण में एकमा प्रखंड के घुरापाली स्थित जी.एस.एम. सेंट्रल स्कूल में स्थापना दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय एथलीट व झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक विकास सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विकास सिंह ने कहा, “शिक्षा का एक अच्छा वातावरण है। यहाँ के शिक्षक और शिक्षिकाएँ बहुत मेहनत से बच्चों को पढ़ाते हैं। मैं यहाँ के बच्चों को बधाई देता हूँ और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हूँ। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं, और बच्चों को दोनों में ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस मौके पर प्रिंसिपल सुमेल, मौसम, डिंपल, तान्या, आकाश, चंदन सिंह, अल्का, सिमरन, प्रियांशु, खुशी, चूनमून, निधि, बेबी, शिवानी, ओमकार नाथ तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षकों ने किया, और समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई बांटी गई।
