अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में छपरा की अवनी ने लहराया परचम, द्वितीय स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में छपरा की अवनी ने लहराया परचम, द्वितीय स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर योगा में मुकाम हासिल करना गौरव की बात: डॉ विकास सिंह

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए रौशनी कोलकाता हुई रवाना: सचिव

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार)


सारण जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब जलालपुर प्रखंड अंतर्गत सकड्डी गांव निवासी प्रकाश सिंह की होनहार बेटी अवनी ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सारण जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।

अवनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव से लेकर शहर तक खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में अवनी के पिता प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध भंडार, रोटी रसूलपुर (छपरा) की छात्रा हैं। हिंदी भाषा के प्रति उनकी गहरी समझ, सशक्त लेखन क्षमता और विषय की बारीकियों पर पकड़ ने उन्हें हजारों प्रतिभागियों के बीच यह प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है।

यह प्रतियोगिता नई दिल्ली स्थित हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें देश- विदेश के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अवनी ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

अवनी के मामा सह वरीय पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अवनी ने अपने आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास अपने शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठी अवनी की सफलता से उत्साहित हैं और इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

अवनी की सफलता की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पत्रकार राकेश कुमार सिंह (मामा) के घर और गांव में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की है। अवनी की यह उपलब्धि न सिर्फ उसके परिवार के लिए बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उक्त सफलता से यही संदेश मिल रहा है कि हिंदी भाषा में दक्षता और समर्पण से भी वैश्विक मंच पर पहचान बनाई जा सकती है। हालांकि अवनी से भविष्य में भी उम्मीद जताई जा रही है कि वह ऐसे ही जिले और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर योगा में मुकाम हासिल करना गौरव की बात: डॉ विकास सिंह

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए रौशनी कोलकाता हुई रवाना: सचिव


सारण जिले की होनहार योगा खिलाड़ी रौशनी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जो हम सभी जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। इस संबंध सारण जिला योगा संघ के सचिव यशपाल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 के अंतर्गत योगा अंडर- 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 जनवरी 2026 को कोलकाता में किया जा रहा है, जिसमें बिहार टीम का प्रतिनिधित्व सारण जिले की रौशनी कुमारी कर रही हैं।

रौशनी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना हो गई हैं। क्योंकि रौशनी का चयन राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ है, जिसका आयोजन हाल ही में मूंगेर में किया गया था। वहां रौशनी के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उसे बिहार टीम में शामिल किया गया।

सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार सिंह के अनुसार रौशनी कुमारी छपरा शहर स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। जो अवधेश कुमार राय की पुत्री हैं। रौशनी ने पढ़ाई के साथ- साथ योगा में भी निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

मालूम हो कि रौशनी के पिता एक दैनिक मजदूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीमित संसाधनों में अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं आने दिया है। हमलोगों का मानना है कि योगा में भविष्य की असीम संभावनाएं हैं, विशेषकर युवतियों के लिए यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास का सशक्त माध्यम बन रहा है। रौशनी की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

रौशनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन देने वालों में जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, उपाध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, मुखिया मनोज कुमार, कोच विवेक कुमार सहित सुरेश प्रसाद सिंह, पंकज कुमार चौहान, मृत्युंजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, संध्या कुमारी, रूबी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!