जज का ड्राइवर ही निकला पत्नी का कातिल, हाजीपुर में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा

जज का ड्राइवर ही निकला पत्नी का कातिल, हाजीपुर में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी एसडीपीओ सदर ने दी है.जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने अपनी 22 साल की पत्नी गुड़िया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी.

 

घटना 29 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक के पास हुई थी.बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने पड़ोसियों पर पानी गिराने के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था. आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच में दो लोगों को हिरासत में भी लिया था.हालांकि पुलिस की गहन जांच के दौरान घर के अंदर गोली चलने के अहम सुराग मिले.

 

इन सुरागों के आधार पर पुलिस का शक आरोपी पति पर गया. आगे की जांच में यह साफ हो गया कि पत्नी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति अर्जुन कुमार ने ही की थी.पड़ोसियों को फंसाने की रची साजिश पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. जांच के दौरान उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था. मामले में एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

 

यह भी पढ़े

बजट 2026–27: लगातार 9वीं बार बजट पेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण; MSME से हेल्थ, इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी तक बड़े ऐलान 

भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान करेगा बॉयकॉट 

बगौरा में लगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ जाँच शिविर

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर बीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!