Headlines

लखीसराय में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी आपराधिक वारदात, तीन अपराधी गिरफ्तार

लखीसराय में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी आपराधिक वारदात, तीन अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। नगर थाना पुलिस ने फायरिंग कर फरार हो रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नशे की हालत में थे और भागने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। नगर थाना पुलिस ने फायरिंग कर फरार हो रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नशे की हालत में थे और भागने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।आपसी विवाद के बाद फायरिंग घटना नगर थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला की है।

 

जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान एक युवक से मारपीट हुई, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। किसी ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।पुलिस की तत्परता से पकड़ में आए आरोपी सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भाग रहे आरोपियों की तलाश शुरू की। बायपास रोड के पास तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। भागने के प्रयास में तीनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ बौआ भी शामिल है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी नशे की हालत में थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़े

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बनारस में 2 वर्षों से सीवर जाम, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!