पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा रोजगार एवं कौशल विभाग (नियोजन भवन) के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक निदेशक परमजय सिंह को नियोजन भवन के उत्तर दिशा की पार्किंग पास से गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी अधिकारी पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आवंटन जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है। 1.70 करोड़ का आवंटन स्वीकृत करने के मांगे 10 लाख मामले की शुरुआत मुजफ्फरपुर निवासी ओम प्रकाश की शिकायत से हुई।

 

उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि नए व्यवसाय के तहत 26 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को वेतन, कार्यालय व्यय और मशीन उपकरण मद में कुल 2.69 करोड़ रुपये का आवंटन निर्गत किया जाना था।सहायक निदेशक परमजय सिंह ने कार्यालय कक्ष में बुलाकर बताया कि लगभग 1.70 करोड़ रुपये का आवंटन जारी किया गया है और इसके बदले 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।

 

निदेशक सुनील कुमार-1 का हवाला देकर मांगी रिश्वत शिकायत कर्ता ने निगरानी ब्यूरो को जानकारी दी कि उनसे कहा गया है कि 10 लाख रुपये निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण सुनील कुमार-1 द्वारा मांगे गए हैं। उसमें से कुछ राशि सहायक निदेशक ने अपने लिए भी मांगी है।

 

शिकायत बड़ी थी लिहाजा पहले इसका सत्यापन कराया गया। आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी डीएसपी पवन कुमार-1 के नेतृत्व में एक धावा दल बनाया गया।शुक्रवार को जिस वक्त सहायक निदेशक नियोजन भवन के उत्तर में स्थित पार्किंग में रिश्वत के पांच लाख रुपये ले रहे थे ठीक उसी वक्त उन्हें राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

 

घर की तलाशी में 15 लाख रुपये किए गए बरामद निगरानी ने रिश्वतखोर सहायक निदेशक परमजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद इनके घर की तलाशी का भी अभियान चलाया। निगरानी ब्यूरो ने डीएसपी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सहायक निदेशक परमजय सिंह के घर कंकड़बाग में धावा बोला।

यह भी पढ़े

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

 सारण के  जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई,  800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त

बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बनारस में 2 वर्षों से सीवर जाम, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर

असम राज्य के 7 वर्षीय छात्र अथर्व कश्यप सहित 49 छात्रों ने सनातन धर्म का मार्ग अपनाया

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!