सिधवलिया की खबरें : शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने बैकुंठपुर थाने क्षेत्र के राजापट्टी कोठी बाजार मे छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया l
उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि राजापट्टी कोठी बाजार पर सनवलिया के संजय राय और राजापट्टी के टुनटुन कुमार शराब के नशे मे हंगामा कर रहे थे कि गुप्त ससुचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर न्यायालय मे भेज दिया l
पूर्व सांसद स्वर्गीय लालबाबू प्रसाद यादव की पुण्यतिथि मनायी गयी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुचेया में पूर्व सांसद स्वर्गीय लालबाबू प्रसाद यादव की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उनके भाई श्याम नंदन सिंह यादव सहित सिधवलिया बाजार के व्यवसायी पवन कुमार गुप्ता, श्याम नंदन सिंह यादव ,परमेश्वर राय, मोहन प्रसाद गुप्ता ,प्रभु नाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मनीष गुप्ता ,शंभू नाथ गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, रवि रंजन प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार और पूर्व मुखिया बीरू लाल माझी ने कहा कि स्व. लालबाबू प्रसाद यादव ने
अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, किसान और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौक़े पर कई लोग शामिल थे l
जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के सकला गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक व्यक्ति घायल हो गया, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l सकला के घायल शिवजी राय ने बताया कि जमीनी विवाद मे मेरे पड़ोसियो ने मारपीट कर घायल कर दिया l
चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने थाने क्षेत्र के मंगलपुर गांव मे छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया l थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि मंगलपुर के हाक़िम राय के दिये आवेदन एवं निशानदेही के आधार पर मंगलपुर के सुरज कुमार के घर छापेमारी की गई जिसमे बाइक के साथ सुरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय मे भेज मे भेज दिया गया l
यह भी पढ़े
सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
सारण में 40.46 लाख लाभार्थियों को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 500000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक निदेशक गिरफ्तार
सारण के जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त
सारण के जनता बाजार थाना की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर पास विनष्ट, 48 लीटर शराब जब्त
बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

