Headlines

अमनौर में आठवी कक्षा की  छात्रा  फांसी लगाकर की आत्महत्या

अमनौर में आठवी कक्षा की  छात्रा  फांसी लगाकर की आत्महत्या
आज  लड़की का था जन्मदिन ,  कर ली आत्‍महत्‍या
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित ब्लॉक रॉड पेट्रौल पम्प के निकट 14 वर्ष की एक ना‍बालिक लड़की अपने घर के दूसरी तला पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गई।लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना शनिवार की दोपहर की है। पुलिस को खबर संध्या में मिली। घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान , इंस्पेक्टर नागेंद्र सहनी, अमनौर पुलिस मौके पर पहुँच घटना की तहकीकात में जुट गई।

देखा गया कि लड़की का शव पलंग पर लेटाया गया है। गले पर रस्सी का हल्की निसान है। लोगो का कहना है कि घर पर लड़की के पिता नही थे। छोटे छोटे बच्चे खेल रहे थे। घर के आस पास के लोगो ने तड़प की आवाज सुन दौरे साथ ही पुलिस को सूचित किया।पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लेने में लगी हुई थी।कुछ देर बाद एफ एस एल के टीम पहुँच गहनता से तहकीकात किया।

मृतक लड़की पोलम्बर मिस्त्री हीरा लाल शर्मा की बड़ी पुत्री 14 वर्षीय खुशबू कुमारी बताई जाती है।लोगो का कहना है कि घर भर में यही लड़की होशियार और चालक थी।तीन बहन एक भाई में बड़ी थी।पिता चापाकल पोलम्बर का काम करते है।लड़की का आज के दिन जन्म दिन था।हाथों में मेहंदी रचाई हुई थी। घटना की रहस्य लोगो को समझ नही आ रही।
इनके माँ की मौत एक वर्ष पहले ही बीमारी से हो गई है।पिता काफी सीधे साधे है।

पिता काम करने गए हुए थे इधर पुत्री ने फांसी लगा कि आत्म हत्या

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले से परोस गांव धर्मपुर में पोलम्बर के काम करने गए हुए थे।रात्रि में वही पर रह गए।अचानक दो पहर घटना की सूचना पड़ोसी द्वारा फोन पर दी गई।आया तो देखा पुलिस पहले से आई हुई है।

लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है।लड़की का शव नीचे वाले घर के पलंग पर लेटाया गया है।घटना के सम्बंध में उन्होंने बताया कि लड़की का एक दिन पूर्व फोन तोड़ फोड़ दिया गया था। लड़की को मामा मामी ख्याल ज्यादा रखते थे।हमेशा सही से रहने के लिए डांटते रहते थे।अचानक लड़की फाँसी लगा आत्म हत्या कर लिया।

लड़की के मौत से इनके मामा मामी पिता का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था।
पुलिस ने पिता के फर्डब्यान के बाद शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
थाना अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने कहा कि शव को पोस्मार्टम में भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा,जबकि लड़की के पिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की बात कही है।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार 

जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन, आंचल कर्मियों की मौजूदगी में एकमा थानाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सवार लोगों कूदकर बचाई जान

सिसवन की खबरें : 900 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!