विधान परिषद के सभापति ने राज्य प्राथमिक शिक्षक  के अध्यक्ष व महासचिव को किया सम्‍मानित

विधान परिषद के सभापति ने राज्य प्राथमिक शिक्षक  के अध्यक्ष व महासचिव को किया सम्‍मानित

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के साथियों को राज्य संघ के अध्यक्ष व महासचिव के अगुवाई में पिछले दिन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। सिवान जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने जिले के समस्त प्राथमिक शिक्षको का प्रतिनिधित्व करते हुए माननीय सभापति अवधेश नारायण सिंह से सम्मानित हो प्रशस्ति पत्र ग्रहण किए

साथ ही साथ जिले के समस्त कोटि के शिक्षकों के महानायक श्रद्धेय प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा महासचिव दिनेश कुमार सिंह के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता बताई। साथ ही साथ जिले के समस्त कोटि के शिक्षकों की आवाज बुलंद करने का कार्य बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्रारंभ किया जाएगा।

जिले के सभी स्तर के संघीय अधिकारी क्रमशः कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिन्हा, विक्रमा पंडित, अशोक कुमार कुंवर, कारण सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जैनुद्दीन, नरेन्द्र कुमार शुक्ल, जितेंद्र सिंह बीरेंद्र सिंह, रामाकांत चौधरी, जीउत मांझी, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश सिंह, जोगेंदर तिवारी, अरुण कुमार सिंह सहित लगभग सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़े

विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?

शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?

रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..

बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!