16 फरवरी 📜 भारतीय खगोल वैज्ञानिक ‘मेघनाद साहा’ की पुण्यतिथि पर विशेष
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

जन्म : 06 अक्टूबर 1893
मृत्यु : 16 फरवरी 1956
भारतीय खगोल वैज्ञानिक मेघनाद साहा का खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान है. मेघनाद साहा का जन्म 6 अक्टूबर 1893, शाओराटोली, ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था.
वास्तव में मेघनाद साहा के तापीय आयनीकरण (थर्मल आयोनाइजेश) के सिद्धांत को खगोल विज्ञान में तारकीय वायुमंडल के जन्म और उसके रासायनिक संगठन की जानकारी का आधार माना जा सकता है. खगोल विज्ञान के क्षेत्र में साहा के कामों का प्रभाव दूरगामी रहा है. बाद में विदेशों में किए गए कई शोध उनके सिद्धातों पर आधारित हैं. साहा समीकरण ने सारी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया और यह समीरकरण तारकीय वायुमंडल के विस्तृत अध्ययन का आधार बना.
साहा समीकरण तारों के रासायनिक संगठन की व्याख्या से संबंधित है. भारतीय कैलेंडर के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में उन्होंने बताया कि साहा देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में प्रचलित पंचागों में सुधारों के लिए गठित समिति के अध्यक्ष थे. इन पंचागों में कई विरोधाभास और विभिन्नताएं थी. समिति ने इन विभिन्नताओं को दूर करने की दिशा में काम किया. आज प्रचलित कैलेंडरों का आधार भी यही है.
1920 में उनके सौरवर्ण का आयनीकरण और सूर्य में विद्यमान तत्वों से संबंधित लेख जानी मानी विज्ञान पत्रिका ‘फिलासाफिकल’ में प्रकाशित हुए. इन लेखों ने साहा को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना दिया.
वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्राध्यापक थे और इसके बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय में विज्ञान फैकल्टी के प्राध्यापक एवं डीन भी रहे. 16 फरवरी 1956 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.
यह भी पढ़े
डीआईजी एवं एसएसपी सारण ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को अनुसंधान विषय पर दिया प्रशिक्षण
16 फरवरी 📜 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर विशेष
वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
16 फरवरी 📜 दादासाहेब फाल्के (धुंडिराज गोविन्द फाल्के) की पुण्यतिथि पर विशेष
मंत्री अशोक चौधरी को सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति मिल गई है,कैसे?
पटना में दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, दोनों घायल; लोगों में आक्रोश
प्रत्येक अंचल में कम से कम चार जमीन माफिया की पहचान करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी-विजय सिन्हा
