सड़क हादसे में महिला ने मौके पर दम तोड़ा
श्रीनारद मीडिया सिधवलिया (गोपालगंज) l

महम्मदपुर एनएच-27 बाईपास पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के प्रद्युम्न छापरा गांव निवासी राम साहेब पासवान की पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है।
बताया गया कि सोना देवी महम्मदपुर गांव से अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जयराम प्रसाद के साथ गई थीं। वापसी के दौरान महम्मदपुर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव कई टुकड़ों में हाईवे पर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पुलिस ने ट्रक को डुमरिया पुल के पास से जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायल बाइक चालक का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़े
आचार्य राकेश झा महाशिवरात्रि पर हुए सम्मानित
फाइलेरिया मुक्त मशरक का संकल्प: अब तक 91,933 लोगों ने किया दवा सेवन
16 फरवरी 📜 महादेव गोविंद रानाडे की पुण्यतिथि पर विशेष
16 फरवरी 📜 भारतीय खगोल वैज्ञानिक ‘मेघनाद साहा’ की पुण्यतिथि पर विशेष
