Headlines

अमनौर के अगुआन गांव में दीये से लगी आग, चार से पांच लाख की संपत्ति जली

अमनौर के अगुआन गांव में दीये से लगी आग, चार से पांच लाख की संपत्ति जली

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर अगुआन गांव के वार्ड संख्या एक में सोमवार की देर रात एक घर में दीये से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लगभग चार से पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति एवं नगद राशि के नुकसान की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी श्रीभगवान साह की पत्नी उर्मिला कुंवर ने बताया कि रात में घर में दीया जलाकर रखा गया था। दीया लगभग बुझ चुका था और हल्की लौ शेष थी। परिजनों को लगा कि वह अपने आप बुझ जाएगा। इसी दौरान एक चूहा जलते हुए दीये को खींचकर दूसरी जगह ले गया, जिससे घर में आग लग गई।

आग की लपटें देखते ही परिजनों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जल चुका था। नगद राशि भी आग की भेंट चढ़ गई।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी

अमावस्या के दिन ही क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? क्या है ‘रिंग ऑफ फायर’? 

पटना में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ATM, बारकोड के जरिए करते थे जालसाजी

 सड़क हादसे में महिला ने मौके पर दम तोड़ा

आचार्य राकेश झा महाशिवरात्रि पर हुए सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!