Headlines

अमनौर में घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

अमनौर में घर के बाहर से बोलेरो पिकअप चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

श्रीनारद मीडिया,  पंकज मिश्रा, अमनौर/छपरा (बिहार):

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से वाहन चोरी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी पंकज कुमार उर्फ कुश ने अमनौर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, वह अमनौर थाना क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं। बीते 16 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। अगले दिन 17 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे जब वह उठे और घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी बोलेरो पिकअप वाहन घर के बाहर से गायब है। अज्ञात चोरों द्वारा वाहन की चोरी कर ली गई।
पीड़ित जितेंद्र कुमार ने आवेदन में बताया है कि चोरी गई बोलेरो पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर BR04GA4732 है। वाहन का चेचिस नंबर MA1ZN2TBKJ1H69113 तथा इंजन नंबर TBJH75220 बताया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गई बोलेरो पिकअप की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : नाला सफाई का काम शुरू,ढाई वर्षों से सड़क पर बहता है नाला का गंदा पानी

अमावस्या के दिन ही क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? क्या है ‘रिंग ऑफ फायर’? 

पटना में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ATM, बारकोड के जरिए करते थे जालसाजी

 सड़क हादसे में महिला ने मौके पर दम तोड़ा

आचार्य राकेश झा महाशिवरात्रि पर हुए सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!