Headlines

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

@ आशुतोष पाण्डेय ने शंकराचार्य जी को छोटी बच्ची के यौन शोषण के आरोप में फसाने हेतु दिया था प्रलोभन

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी,23.2.26 / परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को अपनी छोटी बच्ची के झूठे यौन शोषण फसाने हेतु हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने जिस व्यक्ति को आर्थिक सहयोग का प्रलोभन दिया था वह व्यक्ति शंकराचार्य जी के शरण में आकर बताई पूरी सच्चाई।

शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित ने आज सायं केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में आकर पत्रकारों के समक्ष यह बताया कि हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय ने अपने सहयोगी के माध्यम से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि तुम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दो कि वो बद्रीनाथ में हमारी छोटी बच्ची के साथ यौन शोषण किए थे।और हम तुम्हारा आर्थिक सहयोग करेंगे।यह जानकारी शंकराचार्य जी और पत्रकारों के समक्ष देते हुए रमाशंकर दीक्षित ने बताया कि हमारे पिताजी भी दंडी सन्यासी थे इसलिए हमारी आत्मा एक दंडी सन्यासी को नही हुई।इसलिए हमने आशुतोष पाण्डेय को बोल दिया कि भगवान ने हमें जितना दिया उतने में हम संतुष्ट हैं हम शंकराचार्य जी को झूठे आरोप में फसाने का पाप नही कर सकते।इसपर आशुतोष पाण्डेय हमको धमकी देने लगा कि अगर तुम हमारा साथ नही दोगे तो हमारे पास तमाम रास्ता है।

रामशंकर दीक्षित ने इस बात को सादे पन्ने पर लिखकर और अपना हस्ताक्षर करके शंकराचार्य जी को सौंप दिया।चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह,पूर्व राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी का एक प्रतिनिधिमंडल शंकराचार्य जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और चल रहे धर्मयुद्ध में अपना समर्थन दिया।

प्रेषक।
मीडिया प्रभारी~संजय पाण्डेय।
परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज।

Leave a Reply

error: Content is protected !!