वाराणसी के बड़ौरा बाजार में सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में भरा जा रहा अबैध रूप से सीएनजी गैस, जिम्मेदार मौन

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी / जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में खुलेआम अवैध रूप से छोटे, बड़े सिलेंडर के माध्यम से सीएनजी गैस छोटे वाहनों में भरा जा रहा है इस आशय का एक वीडियो ऑटो में गैस भरने का वायरल हो रहा है बाजार वासियो की मने तो यह कार्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहे इस अवैध कार्य से लोग दहशत में है लोगों का कहना है कि गर्मी करीब है गैस काफी ज्वलनशील है जो सिलेंडर से भरते समय लिक होता है और किसी भी समय आगजनी की बड़ी घटना हो सकती है घटना के बाबत थाना अध्यक्ष जंसा अनिल शर्मा का कहना है कि मुझे कोई जानकारी इस आशय की नहीं है पता लगा रहा हूं कार्रवाई होगी।
