Headlines

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

श्रीनारद मीडिया,  मांझी, सारण (बिहार):

सीमावर्ती जलालपुर प्रखंड के बरेजा मठिया में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई।

कलश-यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे कोहड़ा बाजार होते हुए मांझी प्रखंड के अंतर्गत पिलुई गांव स्थित शिवधाम पोखरा पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य वरुण कुमार पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना की गई।

उसके बाद श्रद्धालु पोखरा से कलश में जलभरी कर अनुष्ठान स्थल पर रवाना हुए। उसके बाद आगे की विधि शुरू हुई। पिलुई पोखरा परिसर में शिवधाम मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में शर्बत आदि की व्यवस्था की व्यवस्था की गई थी।

महायज्ञ के यजमान ध्रुव पूरी ने बताया कि बुधवार को विधिवत पूजन, हवन व आरती होगी गुरुवार को माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण करेंगे तथा उसी दिन नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा कर दी जाएगी। तीन दिवसीय महायज्ञ के आयोजन में समस्त ग्रामीणों व आसपास के श्रद्धालुओं का सहयोग है।

यह भी पढ़े

औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर

धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित

“सबका सम्‍मान जीवन आसान”  कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

सत्‍येंद्र भारती लगातार चौथी बार सिसवन के जदयू  अध्‍यक्ष बने

Leave a Reply

error: Content is protected !!