Headlines

विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश जारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश जारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन विद्यालयों में चेतना सत्र का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा तथा सभी शिक्षक विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए टैब से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। विद्यालय प्रधान इसकी नियमित निगरानी करेंगे। आफताब आलम ने कहा कि समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन अनिवार्य है। बिना पूर्व अनुमति किसी शिक्षक या प्रधान का प्रखंड संसाधन केंद्र/कार्यालय में अनावश्यक रूप से उपस्थित होना अनुशासनहीनता मानी जाएगी।

विद्यालयों की निगरानी के लिए रैंडम वीडियो कॉल के माध्यम से जांच की जाएगी। विद्यालय अवधि में प्रधानाध्यापक को मोबाइल ऑन रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।मध्याह्न भोजन योजना पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

प्रतिदिन लाभान्वित बच्चों की संख्या एक बजे तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड की जाएगी तथा भोजन वितरण की फोटो भी साझा करनी होगी।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पंजी, एसएल पंजी एवं अन्य अभिलेख अद्यतन रखना अनिवार्य है। प्रत्येक शिक्षक को अपने विषय का पाठ-टीका तैयार करना होगा, जिसका निरीक्षण किया जाएगा।

 

जिन विद्यालयों की शिक्षा समिति की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनका एक सप्ताह के भीतर पुनर्गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े

नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये

भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर

धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित

“सबका सम्‍मान जीवन आसान”  कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

सत्‍येंद्र भारती लगातार चौथी बार सिसवन के जदयू  अध्‍यक्ष बने

Leave a Reply

error: Content is protected !!