मांझी के ऋषि बाबा के बगीचे में दंगल प्रतियोगिता सम्पन्न, बड़ी संख्या यूपी बिहार के पहलवानों ने लिया भाग
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित स्व ऋषि बाबा के बगीचे में में स्थित अखाड़े पर मंगलवार को सम्पन्न दंगल प्रतियोगिता में यूपी तथा बिहार के अलग अलग जिलों से पहुंचे लगभग चार दर्जन पुरुष व महिला पहलवानों ने जमकर अपना दमखम दिखाया तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर वाहवाही लूटी। मुकाबले को देखने के लिए अखाड़े के चारों तरफ दूर दराज से आये हजारों दर्शकों की भीड़ जमी रही।
इससे पहले मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू यादव ने ढोल नगाड़े और जयकारे के बीच फीता काटकर दंगल प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा, हीरा यादव, सचिता बाबा, मयंक ओझा, शम्भू सिंह, परवेज आलम, नंदू यादव, श्रीभजन यादव, नीतीश ओझा, नागेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव तथा राजा ठाकुर आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर के सुमित पहलवान ने बलिया के बलिराम पहलवान को, गोरखपुर के नासिर पहलवान ने बलिया के सुमित पहलवान को, बलिया के छोटेलाल पहलवान ने गाजीपुर के विजेंद्र पहलवान को, बलिया के अनीस पहलवान ने गाजीपुर के धर्मेंद्र पहलवान को, बलिया के सागर पहलवान ने बैरिया के मंतोष पहलवान को, बलिया के राहुल पहलवान ने मउ के मनोहर पहलवान को बलिया के गामा पहलवान ने सराय भारती के दुर्गेश पहलवान को, मांझी नगर पंचायत के तथा आयोजन के मेजबान विजय पहलवान ने गाजीपुर के सौरभ पहलवान को, गाजीपुर के विशाल पहलवान ने बलिया के डब्लू पहलवान को, गाजीपुर के जय प्रकाश पहलवान ने बलिया कल्लू पहलवान को पटखनी दी।
वहीं महिला पहलवानो में मउ की शिवांगी पहलवान ने प्रयागराज की रोशनी पहलवान को तथा गाजीपुर की ब्यूटी सिंह ने गोरखपुर की मधु पहलवान को पटखनी दी। दंगल का फाइनल मुकाबला नेशनल पहलवान गोरखपुर के जीतेन्द्र पहलवान तथा गाजीपुर के वीरू पहलवान के बीच हुआ.जिसमे जीतेन्द्र पहलवान विजयी रहे।मंच संचालन बलिया के संजय पहलवान तथा हरिवंश पहलवान ने किया।
यह भी पढ़े
औरंगाबाद में लायंस क्लब का गठन, पदाधिकारी चुने गये
भेल्दी मेें कार के धक्के से बैंक मैनेजर जख्मी, रेफर
धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित
“सबका सम्मान जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्याएं
