Headlines

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेट्स जलालपुर में लगा एक दिवसीय विज्ञान मेला

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेट्स जलालपुर में लगा एक दिवसीय विज्ञान मेला

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर   प्रखंड के पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल, जलालपुर, अपहर के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भेल्दी थाना के सब इंस्पेक्टर मुन्ना राम, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, विद्यालय के संस्थापक निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय, संस्थापक प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

 

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गए विज्ञान के हैरत अंगेज करने वाले मॉडल्स तथा पोस्टरों को देखकर अतिथियों ने उनकी काफी सराहना की। जिसमें रेन वाटर डिटेक्टर, ग्रीन हाउस इफेक्ट, ह्यूमन ऑर्गन के वर्क्स, बायो फेंसिंग, मिसाईल तकनीक, फ्लड अलार्म, लावा, एसिड-बेस इफेक्ट्स, भूकंप सूचना प्रणाली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, क्रॉप प्रोटेक्टर, इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक क्रेन, स्मार्ट डस्टबिन आदि प्रमुख थे।

 

आगत अतिथियों का स्वागत बच्चों ने हस्तनिर्मित बुके देकर तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर मुन्ना राम ने कहा कि विज्ञान हमारे विश्वास का मूल आधार है। बच्चों में अभी से वैज्ञानिक चेतना का विकास हेतु सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय का ऐसा प्रयास सराहनीय है और इसे अनवरत जारी रखना चाहिए। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को बताते हुए बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोंच पैदा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा सीखने के क्रम में गलतियों से घबराने की बजाए उससे सबक लेकर आगे बढ़नी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, स्वागत भाषण संस्थापक प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय ने किया।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम समन्वयक ई० डी के मिश्रा, कुंदन तिवारी, आई सी टी विभाग के प्रभारी चितरंजन तिवारी, शिक्षक सुशील सिंह, के डी पंडित, राजेन्द्र मिश्रा, रंजीत कुमार, दीपांकर भारद्वाज, मंतोष राय, पी एन प्रसाद, नीलम सिंह, गरिमा रानी, प्रियंका देवी, दृष्टि सान्वी, पिंकी राय, मुस्कान खातुन, पूजा सिंह, विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र बैंक पी ओ मनोरंजन कुमार, अभिभावक विजय मांझी, द्वारिका राय, वीरेश राय, सूरज पांडेय आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे व फूहड़ गीतों पर सख्त रोक

बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया

होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने  को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक

  खेल महोत्सव के तीसरे दिन  म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

खेल मैदान को ट्रैक्टर से जुताई कर देने से  ग्रामीण आक्रोशित

Leave a Reply

error: Content is protected !!