Headlines

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

जौनपुर / जनपद के मीडिया जगत में उस समय विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला जब जौनपुर में दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक जी की एक आत्मीय एवं सार्थक भेंट सी न्यूज़ जौनपुर के ब्यूरो चीफ एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज भूषण मिश्रा “ओमेगा” जी तथा जनसंदेश के पत्रकार एवं पत्रकार प्रेस क्लब जौनपुर के जिला कोषाध्यक्ष श्री आनंद कुमार यादव “कमलेश” से हुई। यह विशेष मुलाकात जौनपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।पत्रकारिता की गुणवत्ता और निष्पक्षता पर जोर दिया।

मुलाकात के दौरान इस बात पर बल दिया गया कि वर्तमान समय में पत्रकारिता को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच सत्य एवं प्रमाणिक समाचारों का महत्व और अधिक बढ़ गया है।घनश्याम पाठक जी ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दें। श्री पंकज भूषण मिश्रा “ओमेगा” जी ने पत्रकार प्रेस क्लब की मजबूती और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए संगठनात्मक मजबूती अनिवार्य है। वहीं श्री आनंद कुमार यादव “कमलेश” जी ने पत्रकारों के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!