होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे व फूहड़ गीतों पर सख्त रोक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मशरक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने की, जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, अब्बास अंसारी , प्रो सेराजुददी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं मौके पर जिला उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा , सीओ सुमंत कुमार ,मध निषेध थानाध्यक्ष राजीव रंजन समेत कई अन्य मौजूद रहें।
बैठक में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने तथा फूहड़ व अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जबरन रंग लगाने, अभद्र टिप्पणी करने, नशे में हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार से शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। सीओ सुमंत कुमार ने कहा कि मशरक क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने सभी से भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
वहीं उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे शराब के अवैध कारोबार की सूचना गुप्त रूप से उत्पाद विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, इसे नशामुक्त वातावरण में मनाना ही समाज के हित में है।विभाग द्वारा स्कूलों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर-बैनर और माइकिंग के माध्यम से लोगों को मध निषेध कानून की जानकारी दी जा रही है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर यदि कोई व्यक्ति शराब के सेवन या तस्करी में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है।
होली पर्व को लेकर मशरक में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द का संदेश
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को मशरक थाना परिसर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने किया।फ्लैग मार्च में उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा, डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, सीओ सुमंत कुमार, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान एवं अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत-संगीत या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीण एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। उत्पाद विभाग की टीम भी मध निषेध कानून के अनुपालन को लेकर सक्रिय रहेगी।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनंद ले सकें।
यह भी पढ़े
रामनगर पंचवटी रोड आर्या पैलेस लान में बगैर परमिशन 1 मार्च को प्रस्तावित इवेंट “बरसाने की होली”
बिना पुस्तक का पुस्तकालय। विकास के बढ़ते कदम। आओ खेलें कमिशन-कमिशन!
स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया
स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती में समारोह पूर्वक मनाया गया
होली आपसी सौहार्द एवं शांति प्रिय ढंग से मनाने को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक
खेल महोत्सव के तीसरे दिन म्यूजिकल चेयर में ज्योति कुमारी प्रथम
