Headlines

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

वाराणसी में पत्रकारवार्ता शंकराचार्य जी की

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी,28.2.26 / उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को 40 दिन में गौमाता को राज्य माता घोषित करने एवं गोकशी बंद कराने हेतु दिए गए समयावधि के 30 दिन पूर्ण होने पर कल दिनांक 1.3.26 दिन रविवार को मध्याह्न 2:30 बजे से परमाराध्य परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज कल पत्रकार बंधुओं से वार्ता करेंगे।

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के पास गौमाता को राज्यमाता घोषित कर प्रदेश में गोकशी बंद कराने हेतु 10 दिन शेष बचे हैं।

उक्त अवसर पर इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के आप पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।

पत्रकार वार्ता का समय~मध्याह्न 2:30 बजे।
स्थान~श्रीविद्यामठ,श्रीकाशी।
दिनांक~1.3.26,कल।

उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!