Headlines

मानवीय संबंधों और जीवन की वास्तविकताओं पर चिंतन करने का अवसर देता है “द सिडक्शन”

मानवीय संबंधों और जीवन की वास्तविकताओं पर चिंतन करने का अवसर देता है “द सिडक्शन”
श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

नाट्य संस्था विश्वा, पटना जो पिछले 15 वर्षों से रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय है, तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव ‘विश्वोत्सव 2025-26’ का आयोजन कर रही है।जिसमे आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को संध्या 6:30 बजे, इमेजिनेशन स्कूल ऑफ़ ड्रामा एंड फिल्म मेकिंग, इ1, देश रतन पथ, SBI ऑफिसर्स कॉलोनी, कंकड़बाग़, विजय नगर, पटना-800026 में आंतोन चेखव लिखित नाटक “ द सिडकशन “ की प्रस्तुति की गई।जिसका निर्देशन राजेश नाथ राम ने किया है।”द सिडक्शन” मानवीय भावनाओं, लालच और यथार्थ के टकराव का सजीव चित्रण है। यह नाटक एक ग्रामीण पृष्ठभूमि में घटित होता है, जहां पात्रों के बीच की बातचीत से समाज की गहराइयों और मानवीय कमजोरियों का पता चलता है।
नाटक का मुख्य पात्र एक चालाक और तेजतर्रार पुरुष है, जो अपनी बातों और चतुराई से महिलाओं को आकर्षित करता है।

वह दूसरों को अपने प्रभाव में लेकर अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करता है।
लेकिन चेखव की शैली के अनुसार, यह नाटक केवल सतही घटनाओं पर नहीं रुकता। इसकी गहराई में पात्रों की भावनात्मक उलझनों और उनके निर्णयों के पीछे छिपे कारणों की विवेचना की गई है।

“द सिडक्शन” हास्य, व्यंग्य और त्रासदी का अनोखा मिश्रण है। यह न केवल मानवीय स्वभाव के विरोधाभासों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे लोग अपने हितों के लिए दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। इस नाटक में चेखव ने जीवन के साधारण क्षणों को एक गहरी दृष्टि से प्रस्तुत किया है, जो दर्शकों को अपने जीवन के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है।इस नाटक का अंत अप्रत्याशित और विचारोत्तेजक है, जो दर्शकों को मानवीय संबंधों और जीवन की वास्तविकताओं पर चिंतन करने का अवसर देता है।

मंच पर,रंगोली पाण्डेय, आदिल रशीद एवं राजेश राजा, मंच परे :पार्श्व ध्वनि : राहुल आर्यन,प्रकाश : रेयाज़ अहमद,रूप सज्जा : तन्नु आश्मी,वस्त्र विन्यास : आदित्य,
मंच निर्माण : सुनील जी,पूर्वाभ्यास प्रभारी : शशांक शेखर एवं अभिषेक मेहता,प्रस्तुति : विश्वा, पटना,लेखक : आंतोन चेखव
निर्देशन : राजेश नाथ राम हैं।इमेजिनेशन पटना एवं कुंदन कुमार को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़े

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वी राज सिंह रूपन ने देशरत्न को किया नमन

अभिभावक शिक्षक बैठक एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित  

रविंद्र जैन ने अपनी मन की आंखों से रामायण को अमर बना दिया

अमेरिका ने इजरायल के साथ ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया

पुण्य तिथि पर याद् किये गये सीवान के लाल डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को

Leave a Reply

error: Content is protected !!