छपरा-मशरक एसएच-90 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक (सारण)। मशरक-छपरा एसएच-90 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के समीप बस और सीमेंट लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक यात्रियों को उतारकर मशरक से सढ़वारा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घायल बस चालक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने तथा यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए एसएच-90 पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
यह भी पढ़े
होली पर घर लौटते ही मिलेगी ‘सुरक्षा की खुराक’, प्रवासियों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा
बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला
भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा
भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा
भारत ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
बुद्ध की नहीं, ‘धर्मयुद्ध’ की सनातन भूमि है भारत – साध्वी पूर्णाम्बा
