रघुनाथपुर : एक सप्ताह में राजपुर पंचायत के दो पूर्व मुखिया का निधन
1 मार्च को सीताराम यादव तो 8 मार्च को बिंदु देवी के हुए निधन से पंचायत में शोक
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत के दो पूर्व मुखिया सीताराम यादव और बिंदु देवी के निधन से पूरे पंचायत सहित प्रखंड में शोक की लहर है।
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष,पूर्व मुखिया पति राजपुर निवासी करूणा पति मिश्रा ने बताया कि पत्नी बिंदु देवी का विगत वर्ष हृदय रोग का आपरेशन हरियाणा के गुड़गांवा स्थित बेदांता अस्पताल में हुआ था । होली पर्व में अचानक तबियत खराब होने के कारण उक्त अस्पताल में इलाज के नियत से दाखिल किया गया था । रविवार को सुबह दस बजे सूचना मिली की हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है।

वहीं पूर्व मुखिया सीताराम यादव का निधन भी 1 मार्च को खराब स्वास्थ्य के कारण हुई।
दुःख व्यक्त करने वालो में अनिल कुमार मिश्र, गिरजाशंकर मिश्रा, रघुनाथ आजाद, राधेश्याम दुबे , मोहन सिंह, श्री भगवान भगत , शंकर भगत , निरंजन मिश्रा , रघुबर चौबे , ऋषि देव दुबे , देवेन्द्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह , जितेन्द्र कुमार सिंह, आदि सैकड़ों नाम शामिल है।
यह भी पढ़े
वाहन चोरी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम
होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल
गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
