Headlines

ताजपुर में मेगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों मरीजों की मुफ्त जांच व दवा वितरण

ताजपुर में मेगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों मरीजों की मुफ्त जांच व दवा वितरण

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के  मांझी प्रखंड के ताजपुर में रविवार को पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह के आवासीय परिसर में लायंस क्लब ऑफ छपरा के सौजन्य से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया अमित सिंह तथा क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कैंप में छपरा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ विधि सिंह, डॉ अमित रंजन, डॉ उज्ज्वल कुमार वर्मा, डॉ नीरज कुमार, डॉ जयंत कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ संदीप कुमार सिंह व डॉ संजीव गुप्ता सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया तथा मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

 

आयोजन में अभिषेक कुमार उपाध्याय और जाकिर हुसैन सहयोगी टीम में शामिल रहे। मौके पर पूर्व प्रमुख राम कृष्ण सिंह, केशव सिंह, आदित्य कुमार सिंह, नाजिर सिंह, बिट्टू सिंह, प्रेम नाथ चौबे, ओम सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

वाहन चोरी मामले में दो अपराधी  गिरफ्तार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल

वाराणसी में उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में आयोजित हुई दावते इफ़्तार आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!