Headlines

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

आज दिनांक 08 मार्च, 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी, सारण के प्रशिक्षण कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चन्दोला ने सभी महिलाओ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की उपयोगिता बताई साथ ही पोषण वाटिका में पूरे सालभर सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. सुषमा टम्टा ने सभी महिलाओं एवं युवतियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए भारत को विकसित बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका के बारे में विस्तृत में बताया एवं सभी युवतियों को पढ़ लिखकर अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित तकनीकों जैसे गरमा मूंग की सीधी बुआई के बारे में विस्तृत में जानकारी दी।

 

डॉ. विजय कुमार ने मिट्टी जॉच के साथ इसका खेती में महत्व एवं औषधीय पौधों के बारे में विस्तृत में बताया। महिलाओं एवं युवतियों में से खुशी कुमारी, छाया कुमारी, डिम्पल कुमारी, सोनम कुमारी एवं तेतरी कुंवर ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से संबंधित अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम में सारण जिले के माँझी एवं रिवीलगंज प्रखण्ड से छाया कुमारी, सोनम कुमारी, खुशी कुमारी, रीता दास, तेतरी कुंवर, डिम्पल कुमारी, सिंकू देवी, काजल कुमारी सहित कुल 45 महिलाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र माँझी से अवनीश कुमार पाण्डेय एवं संतोष कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

यह भी पढ़े

वाहन चोरी मामले में दो अपराधी  गिरफ्तार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल

वाराणसी में उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में आयोजित हुई दावते इफ़्तार आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!