परिवर्तन में चिंतन शिविर संपन्न, विभिन्न राज्य के युवाओं ने लिया भाग
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में शुक्रवार को चिंतन शिविर संपन्न हुआ । तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी अपनी समेकित, सामुदायिक, ग्रामीण पहल–परिवर्तन, (जो गाँव नरेन्द्रपुर, जिला सिवान में अवस्थित है) के माध्यम से साहित्य, कला, संस्कृति एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करता है और समय–समय पर इन विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी संदर्भ में पिछले सात वर्षों से एक सालाना कथा शिविर का आयोजन परिवर्तन परिसर में हो रहा है।
यह सालाना कथा शिविर, ग्रामीण जन जीवन और शहराती संस्कृति को किस्से, कहानी और रिपोर्ताज के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करता है।
इसी क्रम में इस वर्ष हम गाँधी पर केंद्रित चिंतन शिविर का आयोजन किए । यह शिविर 7-13 मार्च तक परिवर्तन परिसर मे आयोजित हुआ । भारत के विभिन्न राज्यों से आये 8 युवा – आकाश कुमार (पुणे), अनंत सिंह पुंडीर (दिल्ली), हरी डी. सोनुने (संभाजीनगर), कुणाल विष्णु धोंडगे (पुणे), सबा खान (भोपाल), शशांक सी. एल. (मेलकोट, मांड्या), शुभोजीत नास्कर (दक्षिण 24 परगना ) एवं तान्या महेश्वरी (बेंगलुरु) इस शिविर में शामिल हुए।
वरिष्ठ एवं सम्मानीय गाँधीवादी चिंतक एवं प्रोफेसर अपूर्वानंद शिविर का मार्गदर्शन किए, कथाकार वन्दना राग एवं लेखक चिंतक रंजन कुमार सिंह शिविर का संयोजन किए साथ ही सहयोगी की भूमिका में अमृत राज रहे । परिवर्तन के कार्यक्रम समन्वयक आलोक सिंह ने बताया कि इस शिविर के दौरान गाँधी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलुओं से सभी लेखक गहराई से वाक़िफ़ हुए साथ साथ विभिन्न गाँव भ्रमण के साथ ज़िरादेई का भी भ्रमण किये। सभी जानकारियों को एकत्रित करने के बाद वो सभी वापस अपने गंतव्य को प्रस्थान किए । आने वाले तीन माह के अंदर सभी के द्वारा अपनी रचना पूरी किए जाएगी जिसे किताब के स्वरूप मे पाठकों के बीच परोसा जाएगा
यह भी पढ़े
कुचायकोट में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में 1405.29 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद
हाजीपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 17 साल बाद जेल से निकलकर कर रहा था दुकान लूट की तैयारी
जमुई के गरसंडा पुल के पास 8 गिरफ्तार :पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किए
शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद
