बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पंकज कुमार के ठिकानों 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ के हीरे-सोने के जेवर बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
![]()
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है. इस दौरान SVU की टीम ने अभियुक्त के ठिकानों से 32 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई (SVU) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पंकज कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
यह मामला SVU कांड संख्या 10/2026 दिनांक 11 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा को सौंपा गया है.”प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पंकज कुमार ने अपने 13 वर्षों के सेवा काल में अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. जांच में यह भी पाया गया कि उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में अर्जित संपत्ति काफी अधिक है. अब तक की जांच में लगभग 96 लाख 46 हजार 666 रुपये की अचल संपत्ति अर्जित करने का भी खुलासा हुआ है.”- जितेंद्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई,जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद न्यायालय से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर SVU की टीम ने गुरुवार को पटना स्थित अभियुक्त के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कंकड़बाग स्थित कोनिका मेहर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 105, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित सुमति पथ का आवास और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) परिसर स्थित BMSICL कार्यालय शामिल है.”छापेमारी के दौरान SVU की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं.
जांच में यह पता चला है कि अभियुक्त और उनकी पत्नी के नाम पर कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज मौजूद हैं. कंकड़बाग स्थित शिवम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 305 और 405 तथा कोनिका मेहर अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 105 से संबंधित दस्तावेज भी जांच के दायरे में आए हैं.”- जितेंद्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई,छापेमारी के दौरान SVU की टीम को अभियुक्त के आवास से 32 लाख रुपये नकद बरामद हुए. बताया जा रहा है कि जब टीम छापेमारी के लिए फ्लैट पर पहुंची तो अभियुक्त द्वारा नकदी और आभूषणों को फेंककर छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकद राशि और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण जब्त कर लिए.
इसके अलावा छापेमारी के दौरान सोने के आभूषणों की खरीद से जुड़ी करीब 150 से अधिक रसीदें भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है. साथ ही विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खातों की जानकारी भी टीम को मिली है.SVU अधिकारियों के अनुसार बरामद नकदी और आभूषणों के संबंध में अभियुक्त पंकज कुमार ने स्वीकार किया है कि यह संपत्ति उनकी ही है. फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़े
जमुई के गरसंडा पुल के पास 8 गिरफ्तार :पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किए
डेरनी थाना पुलिस ने नाबालिग की संदिग्ध मृत्यु घटना का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार
बटुकों के मंत्रोच्चार से श्रीराम कथा में मंत्रमुग्ध हो गए राजन जी
प्रसन्नता से किया जाने वाला कार्य सदैव सफल होता है: राजन जी
श्रीराम कथा में पंगनूर गौ माता के दर्शन का पुण्यलाभ ले रहे श्रद्धालु
मन पर नियंत्रण भी है भजन: राजन जी
