Headlines

शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद

शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

शिवहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

शेरहा गाछी में जुटे थे अपराधी एसपी शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि ग्राम हरनाही स्थित शेरहा गाछी (बगिया) में कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद जिला आसूचना इकाई, एसटीएफ और शिवहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके की घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने लगे। पुलिस की तत्परता से चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में संजय सहनी (तरियानी चौक वृंदावन), हंसराज कुमार (सोहरा अदलपुर कुंडल), दीपक पासवान (माधोपुर छत्ता) और दिलीप मांझी (रसीदपुर) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार इनमें से तीन अपराधी जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल रहे हैं और उनका आपराधिक इतिहास रहा है।हथियार, मोबाइल और नकदी बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और 10,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

आगे की कार्रवाई जारी इस मामले में शिवहर थाना में कांड संख्या 102/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े

डेरनी थाना पुलिस ने नाबालिग की संदिग्‍ध  मृत्यु घटना का किया उद्भेदन,  एक अभियुक्त  गिरफ्तार 

बटुकों के मंत्रोच्चार से श्रीराम कथा में मंत्रमुग्ध हो गए राजन जी

प्रसन्नता से किया जाने वाला कार्य सदैव सफल होता है: राजन जी

श्रीराम कथा में पंगनूर गौ माता के दर्शन का पुण्यलाभ ले रहे श्रद्धालु

मन पर नियंत्रण भी है भजन: राजन जी

Leave a Reply

error: Content is protected !!