हाजीपुर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 17 साल बाद जेल से निकलकर कर रहा था दुकान लूट की तैयारी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के हाजीपुर सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पहुंचें एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। बताया गया है कि मुकेश हत्या के मामले में पंजाब लुधियाना में 17 साल की सजा काटकर करीब चार महीने पहले आया है।
उसके उपर पंजाब के अलग-अलग थाना में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित एक दर्जन मामला दर्ज है। वह हाजीपुर में दुकान लूट की रेकी करने अपने साथी के साथ पहुंचा था।
यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदर एसडीपीओ 1 सुबोध कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सदर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बाईक सवार दो बदमाश आपराधिक घटना का अंजाम देने के उद्देश्य से सदर थाना क्षेत्र में घुम रहे हैं।
यह भी पढ़े
जमुई के गरसंडा पुल के पास 8 गिरफ्तार :पुलिस ने कट्टा-कारतूस बरामद किए
शिवहर में डकैती की योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार:एक फरार, हथियार और नकदी बरामद
