इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने कार्यशाला एवं ग्रामीणों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के पिपरा गांव मे इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,मोतिहारी ने कार्यशाला एवं ग्रामीणों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया l आयोजित कार्यक्रम मे पाइपलाइन के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को उच्च दाब व ज्वलनशील पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन से जुड़े संभावित खतरों के प्रति जागरूक करना तथा किसी भी आपात स्थिति मे त्वरित व संभावित कार्रवाई के लिए तैयार करना था l
कार्यशाला के दौरान संभावित आपाट स्थिति से निपटने,बचाव कार्य और विभिन्न एजेंसियों के बीच सामंजस्यता का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया l
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पाइपलाइन सुरक्षा,संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षा पम्पलेट ,कैलेंडर. और आइओसीएल का टोल फ्री नंबर भी बताए गए l कार्यक्रम मे उप महाप्रबंधक अमित कुमार,प्रचालन प्रबंधक प्रियव्रत राय,हबिजूल हक,उस्मान उस्मानी,अभियंता आशुतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे l
यह भी पढ़े
यूपी की खबरें : सीएम योगी ने सिरे मन्दिर, जालौर में पूजन-अर्चन की
जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी सरगना पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
मशरक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, 13 गांवों में नियमित टीकाकरण मजबूत करने का निर्देश
30 साल बाद मिला पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को मिला न्याय, सभी आरोपों से बरी
सिसवन की खबरें : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
