मशरक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, 13 गांवों में नियमित टीकाकरण मजबूत करने का निर्देश
गाभी कार्यक्रम के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा भारत सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम, (सीएचसी) मशरक के प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप, डीसी दिलीप पोद्दार (पीसीआई), स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार, बीएमसी कुमुद रंजन, बीसी बिनोद सिंह, प्रियांशु कश्यप समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा चयनित 13 गांवों में गाभी कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण अभियान को और मजबूत करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन गांवों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक समय पर सभी आवश्यक टीके पहुंचाना है, जहां टीकाकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है।बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि चयनित गांवों में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी बच्चे या गर्भवती महिला को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने दें।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका,जीविका ,आशा कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि चयनित गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है, इसलिए इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाना आवश्यक है।
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
किशनगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:चार सदस्य गिरफ्तार
सारण की बेटी सृष्टि पांडेय का भारतीय सेना में अधिकारी पद पर हुआ चयन, जिले का नाम किया रौशन
किशनगंज में 6 लाख का ब्राउन शुगर जब्त
नालंदा में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार:ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद
