जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी सरगना पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक एवं पानापुर थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत एवं बीमार होने की घटनाओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कटिहार जिले से गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि बीते सप्ताह पहले मशरक के तख्त टोला व पूरब टोला में 3 लोगों की और पानापुर में 2 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराए गए।
इस संबंध में डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि इस मामले में मशरक थाना में कांड संख्या 163/26 तथा पानापुर थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गयी। अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पानापुर थाना क्षेत्र के मैथौरा गांव निवासी सूरज महतो पिता मुन्नी महंतों को इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड पाया गया। आरोपी का पूर्व से लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है।
तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर एसआईटी टीम ने उसे कटिहार जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब एवं स्पिरिट छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर 115 लीटर अवैध स्प्रिट शराब, उपकरण एवं 1 कारतूस, 2 खोखा , मैगजीन लगा देशी पिस्टल एक बरामद किए गए। वहीं 15 मार्च की रात मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव (पानापुर थाना सीमा के समीप) में अवैध शराब की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।
घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पानापुर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं बताया गया कि अनुसंधान के दौरान पता चला कि पूरब टोला गांव में रघुवर महंतों और पंकज सिंह ने गोपालवाड़ी गांव निवासी डब्लू राम और दूसाध टोला गांव निवासी अजय मांझी से शराब खरीदी ,जिसके पीने से ही पंकज सिंह और संतोष महतो की मौत हो गई ।
पुलिस अभिरक्षा में मरे रघुवर महंतों के पास मिली 26 लीटर शराब भी उसी खरीदारी की उपज है। पानापुर के धर्मेन्द्र और सुक्कन नट की मौत भी इसी वजह से हुई है। मशरक और पानापुर में शराब बिक्री के इस नेटवर्क में पांच लोगों की मौत के अलावा पानापुर और मशरक के आधा दर्जन लोग बीमार हुए। इलाज करा कर घर लौटे दो कारोबारी पकड़े भी गए जबकि बबन महतो, मिंटू महतो, लालबाबू महतो, मंटू महतो, कुन्दन महतो, राजेश्वर महतो का इलाज किया गया।
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
किशनगंज में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश:चार सदस्य गिरफ्तार
सारण की बेटी सृष्टि पांडेय का भारतीय सेना में अधिकारी पद पर हुआ चयन, जिले का नाम किया रौशन
किशनगंज में 6 लाख का ब्राउन शुगर जब्त
नालंदा में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार:ट्रक से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद
