भोला बाबा सेवा सदन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर स्थित भोला बाबा सेवा सदन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया। शिविर में डॉ. तरबेज़ आलम, डॉ. ए. के. भास्कर राठौर, डॉ. आलोक, डॉ. मिताली कुमारी, और डॉ. अविनाश कुमार पाण्डेय ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस अवसर पर तुषार पाण्डेय और धर्मेंद्र पाण्डेय कहा कि इस तरह के शिविर से गरीबों को लाभ मिलता है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराया। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी और उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके बताए।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर में रामनवमी का मेला 19 मार्च से खेल मैदान में
गैस एजेंसी संचालक ने अवैध गैस नहीं दिया तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म – घनश्याम पाठक
चैत्र नवरात्र कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर
श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
श्रीराम कथा आयोजन समिति, सीवान के “पंच पल्लव”
दुनियाभर में श्रीराम कथा कहते हैं लेकिन सीवान में श्रीराम कथा कहने का आनंद अद्भुत:राजन जी
