Headlines

भावुकता को सामाजिकता में बदलने का कार्य परिवार करता है- प्रो. रविंद्र नाथ पाठक

भावुकता को सामाजिकता में बदलने का कार्य परिवार करता है- प्रो. रविंद्र नाथ पाठक

भारत विकास परिषद के द्वारा ‘परिवार मिलन समारोह’ का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर के विजय हाता स्थित होटल कंफर्ट इन में भारत विकास परिषद के देशरत्न शाखा सीवान की चतुर्थ वार्षिकोत्सव 2026, 18 मार्च दिन बुधवार को ‘परिवार मिलन समारोह’ के रूप में सम्पन्न हुई।

समारोह में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डी.ए.वी महाविद्यालय के सेवानिवृत आचार्य प्रो. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि परिवार भाव जगाने का काम करता है। भावुकता को सामाजिकता में बदलने का कार्य परिवार करता है। आक्रामक व्यवहार धैर्य में बदलता है। कई कार्यो का आयाम परिवार को सुविधा प्रदान करता है।

कार्य की प्रकृति ही वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को सुनिश्चित करता है। सामाजिक व्यवहार को बदलना परिवार का कार्य है। मातृ शक्ति का त्याग हमें सुदृढ़ बनता है। हमारी पहली गुरु भारत में मां को ही कहते हैं। भारत की माताएं-बहनों ने बड़े-बड़े कार्य किए हैं। पुरुषों का अस्तित्व महिलाओं से ही सुनिश्चित होता है।

वही कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के तौर पर नगर के विद्या भवन महाविद्यालय में हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूजा तिवारी ने कहा की कृषि कार्य की खोज ने परिवार को जन्म दिया। परिवार में हम सभी संस्कार सिखते हैं अर्थात परिवार संस्कारशाला है। परिवार हमें नियमों में बांधता है। परिवार हमें भावनात्मक रूप से जोड़ता है। मनुष्यों में संस्कार जीव जंतु से भिन्न है। गृहस्थ सामाजिक नियमों का पालन करते हैं। गृहस्थ को स्त्री सफलता प्रदान करती है। ग्रृहणी वह धुरी है जिस पर परिवार पलता है। वर्तमान समय में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण हुआ है इसका संरक्षण करना चाहिए।

जबकि शिक्षिका अंजनी कुमारी ने कहा कि परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है। परिवार में व्यक्ति कई प्रकार के अनुभव को प्राप्त करता है और समाज में एक उन्नत स्थान प्रस्तुत करता है। वहीं प्रज्ञा प्रवाह में प्रांतीय महिला आयाम की संयोजक विभा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। हमारे ऋषियों ने परिवार को लेकर वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन दिया था, जिसे सिद्ध करते हुए भारत अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से पूरे विश्व में अपनी विरासत के लिए जाना- समझा जाता है।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जव्लन किया गया एवं भारत माता, विवेकानंद एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा सीवान के अध्यक्ष रोहित सिंह संरक्षक डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, प्रांतीय पर्यवेक्षक भारत भूषण पांडेय के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक भारत भूषण पांडे के नेतृत्व में अगले वर्ष 2026-27 के लिए सीवान हेतु परिषद के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में रोहित सिंह, सचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ श्रवण सिंह और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया।

संरक्षक डॉ. सौरभ कुमार सिंह ने नए पदाधिकारी को पुष्प माला पहनकर स्वागत किया। भारत विकास परिषद के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय टी.एन.सिंह के पुत्र डॉ. सौरव सिंह एवं पुत्री डॉ. रिचा सिंह को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर डॉक्टर मनोज कुमार सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह, डॉक्टर अभिलाषा सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, डॉक्टर आशुतोष दिनेंद्र डॉक्टर सुधांशु त्रिपाठी सहित कई नामचिन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन वरीय पत्रकार नवीन कुमार सिंह एवं मातृ शक्ति के रूप में गिन्नी सिंह और रानी सिंह ने सफल संचालन का नेतृत्व किया।


वरीय पत्रकार नवीन सिंह परमार ने भारत विकास परिषद के कुछ सराहनीय कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रखर ओजस्वी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का पिछले वर्ष सीवान आगमन महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। वहीं उक्त परिवार मिलन समारोह के द्वारा हम अपने संगठन से मातृशक्ति एवं परिवार को भी सम्बद्ध करना चाहते हैं,जो एक नवाचार है।

महिलाओं में मनोरंजन के कार्यक्रम के तहत अंताक्षरी की प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें माताओं- बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी आगुंतक अतिथियों को वरीय पत्रकार एवं संगठन के कोषाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा उपहार भेंट किया गया।
सभी अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, अजीत ओझा, प्रो. नर्वदेश्वर सिंह, वरीय अधिवक्ता मनोज सिंह, राजीव रंजन राजू, कमल किशोर सिंह सहित नगर के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!