बिहार दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

बिहार दिवस के अवसर पर मशरक के उच्च विद्यालय मशरक तथा चैनपुर चरिहारा स्थित अवध उच्च विद्यालय में अलग-अलग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया और बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास एवं विकास का संदेश लोगों तक पहुंचाया।प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता समेत कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बिहार के इतिहास, महान विभूतियों एवं राज्य की उपलब्धियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बिहार की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों को बिहार दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास से सीख लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
राम-जानकी शिव मंदिर से चोरी गयी मूर्ति 23 मार्च को होंगी रिलीज,नगर परिभ्रमण को बैठक
किसी भूगोल का दिन भी होता है, बिहार इसे चरितार्थ करता है
