शिक्षिका ने बेटा के लेफ्टिनेंट बनने पर सूर्य मंदिर पर उतारी मन्नत
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिला के कोठियां नाराव स्थित मनोकामना पूर्ण सूर्य नारायण मंदिर पर चैत्र छठ महापर्व में आस्था का जन सैलाब ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व किया l व्रतियों ने पहले सूर्य कुंड में डुबकी लगायी और भगवान भुवन भास्कर के प्रति अपनी श्रद्धा का भोग अर्घ्य के रूप में अर्पित किया l इसके बाद बरातियों ने भगवान सूर्य नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की और कथा श्रवण कर घर लौटे l
मनोकामना पूर्ण होने पर दर्जनों व्रतियों ने सूर्य मंदिर पर की महापर्व
सूर्य नारायण मंदिर आस्था का केंद्र बनता जा रहा है हर साल यहां सैकड़ों स्थानीय और दूसरे जिले और प्रदेश के श्रद्धालू यहां छठ करते हैं l चैत्र छठ महापर्व के अवसर पर भी दर्जनों व्रतियों ने व्रत किया l मौजमपूर हँसकरी निवासी शिक्षिका रेखा देवी ने अपने पति के दरोगा में प्रमोशन और बेटा राहुल के लेफ्टिनेंट बनने पर व्रत किया l दरियापुर सखनौली के फुलकुमारी देवी ने नव भवन के निर्माण का मन्नत पूरा होने पर यही खरना और अर्घ्य का प्रसाद बनाकर दो दिनों से घाट सेवन करते हुए व्रत किया l सदर प्रखंड के बड़ा तेलपा के उर्मिला देवी ने अपने बेटा मोहन के सरकारी नौकरी का मन्नत पूरा होने पर रात में सूर्य मंदिर पर घाट सेवन करते हुए कोसी भरकर व्रत किया l इस तरह अन्य भक्तों ने भी मन्नत पूरा होने पर व्रत किया l
सूर्य मंदिर प्रबंधन समिति के साथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ प्रशासन एवं ग्रामीणों ने छठव्रतियों का सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सीएम योगी हुए शामिल
मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का हुआ उद्घाटन
सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल
मशरक में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
