ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने इंटर परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए शानदार परिणाम हासिल किया है। बच्चों की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
अमनौर बाजार निवासी शशि भूषण सिंह कुशवाह की पुत्री प्रगति कुमारी ने इंटर के कला संकाय में 86% अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया है। प्रगति उच्चतर महा विद्यालय अमनौर की छात्रा है और उसने बिना कोचिंग के ऑनलाइन तैयारी की है। वह आगे सिविल सर्विस की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती है।
इधर, यदुवंशी टोला के राम बाबू राय के पुत्र अभिमन्यु कुमार ने इंटर साइंस में 81.8% अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया है। अभिमन्यु न्यू विजन क्लासेस के छात्र हैं और उनके पिता किसान हैं। उन्होंने काफी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है।
इसके अलावा, गोसी अमनौर गांव के त्रिलोकी कुमार, काजल कुमारी और मयूरी कुमार ने भी इंटर परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है। त्रिलोकी कुमार ने 376, काजल कुमारी ने 375 और मयूरी कुमार ने 379 अंक लाकर अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है।
इन छात्रों की सफलता पर समाजसेवी पंकज यादव शिक्षक नगरजीत कुमार मुकेश कुमार सरपंच रणधीर कुमार प्रो अश्वनी तिवारी ने बधाई दी।उन्होंने कहा ये बच्चे काफी संघर्ष से आगे बढ़ रहे है।इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
यह भी पढ़े
शिक्षिका ने बेटा के लेफ्टिनेंट बनने पर सूर्य मंदिर पर उतारी मन्नत
यूपी की प्रमुख खबरें : गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सीएम योगी हुए शामिल
मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का हुआ उद्घाटन
सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल
मशरक में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
