मशरक सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर का हुआ उद्घाटन
विधायक , बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फीटा काटरकर किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को सुधा पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह बीडीओ पंकज कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर आचार्य टुन्ना बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान पार्लर संचालक बिट्टू सिंह मंटू सिंह समाजसेवी चन्द्रमा सिंह कुमार प्रमोद सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने पार्लर संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि सीएचसी परिसर में सुधा पार्लर खुलने से अब लोगों को दूध, दही एवं अन्य दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे मरीजों के परिजनों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उद्घाटन के मौके पर चन्द्रमा सिंह , रामाधार सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
पार्लर संचालक बिट्टू सिंह ने बताया कि यहां दूध, दही, लस्सी, छाछ, घी सहित सुधा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को उचित मूल्य पर ताजे और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
यह भी पढ़े
सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल में भाग लेने बिहार टीम में सारण से तीन शामिल
मैरवा थाना पुलिस ने कार पर लदी 432 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स का कब हुआ था स्थापना ? स्थापना दिवस पर विशेष
24 मार्च 📜 क्या है अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)
महाष्टमी व्रत व अन्नपूर्णा पूजन 26 मार्च को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जायेगी
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
बिहार पुलिस ने गृहभेदन कांड का किया सफल उद्भेदन!
इंटर परीक्षा- मजदूर का बेटा अतुुल इंटर साइंस में 465 अंक प्राप्त किया
